फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बारिश से गिरा पारा तेज धूप ने बढ़ाई उमस

विज्ञापन
शहर के अशोक मार्ग पर चेज धूप में साईकिल पर दुपट्टे से चहरे को ढक कर जाती युवतियां। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बारिश के साथ तेज धूप से लोगों को दिन में उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार की रात झमाझम बारिश से तापमान में कमी आई, लेकिन दूसरे दिन शुक्रवार को तेज धूप ने उमस व बेचैनी बढ़ा दी।
वहीं बिजली कटौती ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम विभाग के मुताबिक जिले में आगे भी बादल छाया रहेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट नहीं होने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से मौसम साफ रहा और तेज धूप निकली। उमस और बेचैनी बढ़ने से लोग परेशान रहे। मौसम में नमी बढ़ने के कारण घर और बाहर उमस से लोग पसीना-पसीना रहे। हवा की भी गति थमी रही। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम में न्यूनतम 52 व अधिकतम 87 प्रतिशत आर्द्रता रही। इससे उमस जोर पकड़ रही है। बताया कि अभी प्री मानसून की बारिश हो रही है। जनपद में 25 से 28 जून के बीच मानसून दस्तक दे सकता है। इसके बाद गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें