फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बिना अनुमति अस्पताल में कर रहे थे अल्ट्रासाउंड जांच, सील

Sun, 08 Mar 2026 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लाइसेंस नहीं मिलने पर की कार्रवाई
विज्ञापन

नगर के उसका रोड पर स्थित न्यू एमएम हाॅस्पिटल का मामला, सील करने के बाद जांच में जुटी टीम
सिद्धार्थनगर। नगर उसका रोड बेलहिया में संचालित न्यू एमएम हास्पिटल में बिना लाइसेंस के अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित होने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर तहसील प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम शनिवार को अस्पताल की जांच करने पहुंची। अस्पताल का लाइसेंस सही था, लेकिन बिना लाइसेंस के अल्ट्रासाउंड किया जा रहा था। टीम ने सेंटर को सील कर दिया, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, नगर के उसका रोड बेलहिया में स्थित न्यू एमएम हाॅस्पिटल पर नायब तहसीलदार सदर विजय श्रीवास्तव, पीएचसी अधीक्षक नौगढ़ अनूप कुमार जायसवाल, डॉ. मानवेंद्र पाल व अन्य दो स्वास्थ्यकर्मी अस्पताल की जांच करने के लिए पहुंचे। किसी ने अस्पताल में बिना लाइसेंस के अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालित होने की सूचना दी थी। अधीक्षक अनूप कुमार जायसवाल के मुताबिक मौके पर पहुंचने पर मरीज का अल्ट्रासाउंड किया जा रहा था। इसके बाद सेंटर के लाइसेंस के संबंध में जानकारी और कागजात मांगे गए तो संबंधित संचालक अस्पताल में ओपीडी और आईपीडी का लाइसेंस दिखा पाया जबकि, अल्ट्रासाउंड के संबंध में उसके पास कोई कागजात नहीं थे। बिना लाइसेंस के अवैध रूप से संचालित होने पर अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया गया। कार्रवाई की रिपोर्ट तैयार करके उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सीएमओ डॉ. आरके चौरसिया ने बताया कि टीम मौके पर गई थी। बिना लाइसेंस के अल्ट्रासाउंड का संचालन होता हुआ पाया गया। उसे सील करने की कार्रवाई की गई है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें