फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्रतिदिन होगी 55 मरीजों का अल्ट्रासाउंड, मिलेगी सहूलियत

विज्ञापन
मेडिकल कालेज के एमसीएच बिंग में ​स्थित अल्ट्रासाउंड़। संवाद
विज्ञापन
-मेडिकल कॉलेज में पहले 20 से 25 मरीजों की होती रही है जांच, रहती थी लंबी वेटिंग लिस्ट
विज्ञापन

-अब प्रत्येक दिन 55 मरीज की जांच करने का रखा गया है लक्ष्य, जिससे मरीजों को होगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए अल्ट्रासाउंड जांच की संख्या बढ़ाई गई है। इससे अब प्रतिदिन 50 से 55 मरीजों का जांच किया जाएगा। इससे एक माह तक लगने वाली लंबी वेटिंग को कम किया जा सकेगा। प्राचार्य के निर्देश के बाद बृहस्पतिवार से ही मरीजों को इसका लाभ मिलने लगा है।
मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा होने के बाद भी प्रतिदिन मरीजों काे मायूस होकर लौटना पड़ता था, जबकि मरीजों को जांच के लिए एक माह बाद का नंबर दिया जाता था। इससे पेट दर्द, सहित कई जांच के लिए मरीजों को बाहर जाना पड़ता था। इसको लेकर अमर उजाला ने 22 फरवरी को इसकी पड़ताल करके 23 फरवरी के अंक में प्रकाशित किया। इसके बाद इमरजेंसी मरीजों को सहूलियत मिलने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को प्राचार्य प्रो. राजेश मोहन ने मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अल्ट्रासाउंड का भी हाल जाना। अल्ट्रासाउंड सेंटर पर एक माह की लंबी वेटिंग को देखकर प्राचार्य ने प्रतिदिन 50 से 55 मरीजों का जांच करने का निर्देश दिया, जिससे बृहस्पतिवार से मरीजों की जांच संख्या बढ़ाई गई। इस क्रम में बृहस्पतिवार को दोपहर तक 40 मरीजों का जांच किया गया था।
प्राचार्य प्रो. राजेश मोहन ने बताया कि मरीजों की संख्या को बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। जल्द ही दो जगहों पर अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें