फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद में कहासुनी के बाद दो युवकों की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मस्जिद में कहासुनी के बाद दो युवकों की पिटाई
विज्ञापन

डुमरियागंज। इटवा थाना क्षेत्र के कटया मुस्तकहम गांव के मस्जिद में नमाज पढ़ने गए दो युवकों की बारी-बारी से एक युवक ने पिटाई कर दी। दोनों युवकों ने पुलिस चौकी में तहरीर दी है।
क्षेत्र के कटया मुस्तहकम गांव निवासी गुलाब अली गांव में बनी मस्जिद में शाम करीब पांच बजे नमाज पढ़ने गए थे। वहां मौजूद एक युवक से नमाज पढ़ने के समय को लेकर बातचीत शुरू हो गई। तभी वहां मौजूद दूसरे युवक ने गुलाब को पीट दिया। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया तो मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना का विरोध करने पर एक अन्य युवक मकबूल की भी पिटाई कर दी गई। उसके बाद गुलाब और मकबूल ने पुलिस चौकी में तहरीर दी। इस संबंध में शाहपुर पुलिस चौकी के इंचार्ज वीरेंद्र कुंवर ने बताया कि तहरीर मिली है। जुमा अलविदा के कारण दोनों पक्षों को शनिवार को थाने बुलाया गया है। पूछताछ और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें