पथरा। पथरा थाना क्षेत्र के टेढिय़ा चौराहे पर मंगलवार सुबह कोहरे के कारण दो ट्रकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिससे एक ट्रक का सामने वाला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। किंतु चालक को मामूली चोट आई। जबकि दूसरे ट्रक वाला फरार हो गया। थानाध्यक्ष मीरा चौहान ने बताया कि हम मौके पर गए थे।
किसी को चोट नहीं आई है, मौके से जुटी भीड़ को समझा बुझाकर कर शांत कर दिया है। संवाद