फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दुकान से 60 हजार रुपये चोरी, कैमरे में दिखा चोर

Wed, 17 Jan 2024 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में स्थित एक बक्सा बनाने वाली एक दुकान के काउंटर को तोड़कर 60 हजार रुपये चुराने का मामला प्रकाश में आया है। इस वारदात का पूरा घटनाक्रम दुकान में लगे सीसी कैमरे कैद है। अब उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना 3 दिसंबर को दिन में दो बजे हुई है। पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चिल्हिया निवासी शमसुद्दीन की कस्बे में एक बक्सा बनाने की दुकान चलता है। शमसुद्दीन के मुताबिक तीन दिसंबर को लगभग दो घर खाना खाने के लिए चला गया। तबतक दो युवक एक बाइक से आए और दुकान के सामने बाइक खड़ा करके पहले एक युवक दुकान में इधर उधर देखकर खड़ा हो गया। उसके बाद दूसरा युवक आया दुकान में घुसकर काउंटर के गल्ले को तोड़कर उसमें रखे 60 हजार रुपये उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसी फुटेज लेकर चली गई। इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई थी, लेकिन एक महीना से ऊपर हो गया। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
इस संबंध में चिल्हिया एसओ अमित कुमार ने बताया कि दुकानदार ने कोई तहरीर नहीं दी है। दुकानदार ने आग्रह किया था कि मुकदमा न लिखा जाए। जल्द ही पुलिस मामले खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें