फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट से बाइक सवार दो किशोरों की मौत

Fri, 02 Dec 2022 10:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।

सार

बृहस्पतिवार को भवानीगंज थाना क्षेत्र के बिथरिया गांव निवासी अजमतुल्लाह (13) पुत्र वसीउल्लाह, हबीबुल्लाह (12) पुत्र नसीबुल्लाह व नबीउल्लाह (15) पुत्र बरकतुल्लाह एक ही बाइक पर सवार होकर बयारा बाजार गए थे। बाजार से तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। वे चकचई स्कूल के पास पहुंचे थे कि सामने से आए ट्रैक्टर व ट्रॉली की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भवानीगंज थाना क्षेत्र के चकचई स्कूल के पास बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे एक ही बाइक सवार तीन बच्चे, सामने से आ रहे ट्रैक्टर व ट्रॉली की चपेट में आ गए। दो की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से बस्ती रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भवानीगंज थाना क्षेत्र के बिथरिया गांव निवासी अजमतुल्लाह (13) पुत्र वसीउल्लाह, हबीबुल्लाह (12) पुत्र नसीबुल्लाह व नबीउल्लाह (15) पुत्र बरकतुल्लाह एक ही बाइक पर सवार होकर बयारा बाजार गए थे। बाजार से तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। वे चकचई स्कूल के पास पहुंचे थे कि सामने से आए ट्रैक्टर व ट्रॉली की चपेट में आ गए।

हादसा इतना गंभीर था कि अजमतुल्लाह व हबीबुल्लाह की मौके पर ही मौत हो गई। नबीउल्लाह गंभीर रूप से घायल हो गया। नबीउल्लाह की हालत नाजुक होने पर उसे बस्ती जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पर दोनों मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया था। भवानीगंज के थानाध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि दुर्घटना की जानकारी पर टीम के साथ वह मौके पर पहुंचे थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें