सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित बोर्ड परीक्षा में बुधवार सुबह प्रथम पाली में हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। इसमें उसका एक केंद्र पर मोबाइल के साथ परीक्षा देते हुए दो छात्र पकड़े गए। इसके बाद दोनों रस्टीकेट करते हुए कॉपी जब्त करके दूसरी कॉपी दी गई। दो बच्चों के मोबाइल के साथ पकड़े जाने के बाद हलचल मच गई।
वहीं, परीक्षा में 37,585 बच्चे पंजीकृत थे। इसमें 2198 ने परीक्षा छोड़ी। जोन, स्टेटिक और सचल दल की ओर से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण जारी रहा। यूपी बोर्ड परीक्षा में सुबह हाईस्कूल में विज्ञान विषय की परीक्षा थी। परीक्षा के तय समय से पहले ही केंद्रों पर बच्चे पहुंच गए थे। केंद्र पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में चेकिंग करने के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया। इसके साथ ही मजिस्ट्रेट की देखरेख में प्रश्नपत्र के लिफाफा खोला गया और बच्चों में वितरण हुआ। परीक्षा के दौरान छह सेक्टर और 18 जोन के मजिस्ट्रेट निरीक्षण कर रहे थे।
इसी बीच परीक्षा शुरू होने के करीब 30-45 मिनट बीतने के दौरान सोनमती इंटर कॉलेज उसका बाजार में कक्ष निरीक्षक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को कहीं जानकारी मिली कि दो बच्चे मोबाइल लेकर परीक्षा में प्रवेश कर लिया और उसी का प्रयोग करके नकल कर रहे हैं। मौके पर पहुंचकर संबंधित कमरे में बच्चों की तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से मोबाइल बरामद की गई। इसके बाद बोर्ड के नियम के अनुसार उनकी मूल कॉपी कब्जे में लेते हुए दूसरी कॉपी दी गई और दोनों को रस्टीकेट कर दिया गया। इससे परीक्षा केंद्र पर हलचल मचा रही।
वहीं, परीक्षा की बात करें तो प्रथम पाली में परीक्षा में 37,585 बच्चे पंजीकृत थे। इसमें 2198 ने परीक्षा छोड़ी दी जबकि, दूसरी पाली में इंटरमीडिएट में रसायन विज्ञान में 19,427 बच्चे पंजीकृत थे। इसमें 1143 ने परीक्षा छोड़ दी। इसी प्रकार समाजशास्त्र 5,279 बच्चे पंजीकृत थे। इसमें 302 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होकर शाम 5:15 बजे तक चली।
जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि प्रथम पाली में हाईस्कूल विज्ञान विषय परीक्षा में सोनमती इंटर कॉलेज उसका बाजार में दो बच्चे मोबाइल का प्रयोग करते हुए पकड़े गए, उन्हें रस्टीकेट कर दिया गया। दूसरी कॉपी देने के साथ ही मूल कॉपी जब्त करके निदेशालय को भेज दिया गया। बाकी अन्य स्थानों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हुई।