चोरी की दो बाइक और तमंचा बरामद
क्षेत्र के करीमपुर मार्ग से सदर पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सदर पुलिस टीम ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को शुक्रवार सुबह क्षेत्र के करीमपुर मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा बरामद और उसकी निशानदेही पर चोरी की दो बाइक बरामद की। केस दर्ज करके उसे जेल भेज दिया गया।
एसओ सदर छत्रपाल सिंह ने बताया कि पुरानी नौगढ़ में एक बाइक चोरी हुई थी। केस दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी थी। चोर की धरपकड़ के लिए पुरानी नौगढ़ चौकी प्रभारी सभाजीत मिश्र, उपनिरीक्षक चंदन कुमार टीम के साथ लगे हुए थे। इसी बीच शुक्रवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली के बाइक चोरी करने वाले गिरोह का एक सदस्य क्षेत्र के करीमपुर मार्ग पर खड़ा है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए टीम के साथ बताए हुए स्थान पर पहुंच गए। वहां एक युवक दिखा। संदिग्ध लगने पर पुलिस टीम आगे बढ़ी तो वह भागने लगा। जवानों ने घेराबंदी करके पकड़ लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा बरामद किया गया। उसने अपनी पहचान दिलशाद निवासी पिछौरा थाना सदर के रूप में की गई। उसके निशानदेही पर चोरी की दो बाइक बरामद किया गया। केस दर्ज करके उसे जेल भेज दिया गया। मामले की जांच पड़ताल अभी जारी है।