फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तीर्थयात्रा पर ओडिसा गए दो लोगों की बस पलटने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- चारो धाम की यात्रा करने गए थे लोग, बालासोर जनपद में बस पलटने से हुई मौत
विज्ञापन

- इटवा थाना क्षेत्र के रहने वाले व्यक्तियों की हुई मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। इटवा थाना के बेलहसा सीकरी गांव से चारोधाम की यात्रा पर गए दो तीर्थ यात्रियों की शनिवार की भोर में ओडिसा के बालासोर में बस पलटने से मौत हो गई है। इस सूचना पर बेलहसा सीकरी में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक स्थानीय क्षेत्र के ग्राम बेलहसा सीकरी निवासी राम प्रसाद व संतराम यादव डुमरियागंज की प्राइवेट बस से 57 यात्रियों के जत्थे में चारों धाम यात्रा पर गए थे। यह लोग कई तीर्थस्थलों का भ्रमण करते हुए ओडिसा के बाबा भुवनेश्वरनाथ, कोणार्क, जगन्नाथपुरी की यात्रा करके लौट रहे थे। बालासोर जनपद में उनकी बस पलट गई। इसके चलते जनपद बलरामपुर के दो और सिद्धार्थनगर के संतराम यादव व राम प्रसाद की मृत्यु हो गई है। जबकि इस हादसे में 23 लोग घायल हो गए। इसमें 10 लोगों का ज़िला अस्पताल बालासोर व 13 का इलाज जलेश्वर में चल रहा है।
विज्ञापन

दो लोगों की मौत की सूचना मिलते ही उनके परिजन शवों को लेने के लिए घटना स्थल के लिए रवाना हो गए। बेलहसा सीकरी निवासी संतराम यादव के दो लड़के व पांच लड़किया हैं। जिनमें एक लड़के व पांचों लड़कियों की शादी हो चुकी है। बड़ा लड़का रोजगार के सिलसिले में मुंबई में है, और दूसरा अविवाहित दिव्यांग है। जो घर पर किराने की दुकान करता है।
विज्ञापन

दूसरे मृतक राम प्रसाद के तीन लड़के दो लड़किया हैं। इनमें दो लड़के व एक लड़की की शादी हो चुकी है। मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें