सिद्धार्थनगर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बढ़नी कस्बे में एक दुकानदार की ओर से तिरंगा से सामान की सफाई करने का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडिया में देखा जा रहा है कि एक युवक बारिश के बीच तख्त पर बैठकर सामान की राष्ट्रीय ध्वज से सफाई कर रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है। इस संबंध में चौकी प्रभारी सभाशंकर यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। युवक को पुलिस चौकी पर बुलाया गया। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद