कोरोना से दो लोग संक्रमित हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में मंगलवार को दो व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई और दो लोग बीमारी से मुक्त होकर स्वस्थ हुए। संक्रमितों को महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। सीएमओ कार्यालय से जारी आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को मेडिकल कॉलेज लखनऊ से 1791 नमूनों की जांच रिपोर्ट आई। इनमें खेसरहा ब्लॉक के पेडारी गांव निवासी एक व्यक्ति और इटवा ब्लॉक के महादेवा घुरहू गांव के एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 1789 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। जिले में अब तक 3929 लोग कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 3842 लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो गए। मंगलवार को जिले में कोरोना के 39 केस पॉजिटिव थे, इन सभी का इलाज चल रहा है। इस बीमारी से जिले में अब तक 50 मौत हो चुकी हैं।