सिद्धार्थनगर। मौसम ने सोमवार को एक बार फिर से करवट बदली तो हालात बिगड़े गए। दोपहर में रात जैसे हालात हो गए। वहीं, आंधी और बारिश के बीच बिजली गिरने से मिश्रौलिया और खेसरहा थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में दो लोगों की जान चली गई। आंधी के कारण पेट और बिजली के पोल टूट कर जमींदोज हो गए। इससे जहां जनपद के 500 से अधिक गांव में बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई और ब्लैक आउट जैसी स्थिति बन गई।
वहीं, डुमरियागंज और शोहरतगढ़-सनई हाइवे पर सिरवत के पास पेड़ गिरने से आवागमन ठप हो गया। पेड़ काटे जाने तक लोगों को जाम से परेशान होना पड़ा। बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि कर्मी व्यवस्था को पटरी पर लाने की कोशिश में लग गए। बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव से लोगों को परेशान होना पड़ा। फसलों में आम पर बहुत असर पड़ा है। आंधी में आम को काफी नुकसान हुआ है।
सोमवार दोपहर में आई आंधी में गांव के साथ ही शहर में असर देखने को मिला। गोरखपुर-नौगढ़ हाईवे पर लगा एनएचएआई का बोर्ड आंधी के बीच टूट कर गिर गया। गनीमत रही कि कोई हादसे का शिकार नहीं हुआ लेकिन, उसे हटाए जाने तक आवागमन ठप रहा। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है। कुछ लोग पकड़ी होते हुए सनई से घूमकर मुख्यालय पहुंचे। हटने के बाद आवागमन प्रभावित रहा। वहीं, नौगढ़ फीडर क्षेत्र में मेन बिजली और 11 हजार की लाइन के 16 बिजली के पोल टूट गए। इसके अलावा एक ट्रांसफाॅर्मर टूट गया। बारिश और आंधी में बिजली प्रभावित रही। इसके बाद बहाल किए जाने का काम शुरू हुआ। नौगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के पोल गिरने के बात सामने आई, जिसे सही करने के लिए बिजली निगम के लोग लगे रहे। वहीं, बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव से लोगों को परेशान होना पड़ा।
-
बांसी में 500 गांवों में ब्लैकआउट
बांसी। तेज आंधी और तूफान आने से तहसील क्षेत्र में काफी संख्या में बिजली के पोल और तार टूट कर गिर गए हैं, जिससे नगर सहित लगभग 500 गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। इस आपदा से पांच लाख से अधिक की आबादी प्रभावित हुई है।
सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे तेज आंधी तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे काफी संख्या में बिजली के पोल, तार टूटकर गिर गए। ऐसे में बांसी पावर हाउस से जुड़े सभी सब स्टेशन और फीडर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आंधी पानी रुकने के बाद बिजली निगम के सभी कर्मचारी सक्रिय मुए और क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर फाॅल्ट तलाश कर ठीक करना शुरू कर दिया। काफी मशक्कत कर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने देर शाम तक कुछ फीडर पर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी, लेकिन कई फीडर की बिजली आपूर्ति नहीं शुरू हो पाई। कस्बे में स्थित सभी चार फीडर मंगल बाजार, तहसील, रोडवेज और नरकटहा, खैरटिया सब स्टेशन से जुड़े चारों फीडर, खेसरहा, सब स्टेशन से जुड़े सभी फीडर की बिजली आपूर्ति बंद रही।
गोल्हौरा क्षेत्र में तेज आंधी, तूफान और पानी आने से एक दर्जन से अधिक गांव में बिजली का पोल टूट गया, जिससे महरवाजोत फीडर के सभी गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। महुआ, खजुरिया, हयातनगर में चार, बसंतपुर में चार, जिगनिहवा में चार, मऊ तिवारी में दो, बहादुरगंज और महुआ के बीच चार, अतरमू में एक, बकुआव में तीन, जनियाजोत में चार, बरगदवा में एक, खजूरिया और महुआ में भी बिजली के पोल टूट गए हैं और गोठवा घाट में एबी केबल कई जगह टूटने से आपूर्ति प्रभावित है। ऐसे में इस फीडर की बिजली आपूर्ति देर शाम तक चालू नहीं हो पाई थी। सब स्टेशन खैरटिया के अंतर्गत असनार, घोसियारी, अयार और गौरा गढ़ चारों फीडरों की बिजली आपूर्ति तेज आंधी के कारण पूरी तरह ठप हो गई है। काम कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि खामियों को ढूंढ़कर दुरुस्त करने में लगे हैं , जहां अधिक पोल टूटे हैं, उन क्षेत्रों को छोड़कर सभी जगह बिजली आपूर्ति शाम तक चालू करने का प्रयास किया जा रहा है।
बोले जिम्मेदार
आंधी के कारण काफी संख्या में बिजली के पोल और तार टूट गए हैं। कई स्थान पर पेड़ भी उखड़कर तार और पोल पर गिर गए हैं। इससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। जहां-जहां फाॅल्ट है, वहां कर्मचारी काम कर रहे हैं। देर शाम तक अधिकतर जगह आपूर्ति चालू होने की उम्मीद है।
- आरके शर्मा, अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खंड बांसी
भीषण आंधी व बारिश में दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति हुई बंद
धेंसा। सोमवार दिन में अचानक आई तेज आंधी और बारिश से नगरा पावर हाउस अंतर्गत आने वाले कई गांवों में पोल और तार टूट कर गिरने से दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई है। नगरा पावर हाउस के सियरापार में चार पोल टूट गए जबकि नादेपार और परसा भदवरिया में भी तेज आंधी के चलने से बिजली के तार व पोल टूट कर गिर गए हैं। गनीमत रही कि कहीं कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। नगरा पावर हाउस के जेई इंद्रमोहन त्रिपाठी ने बताया कि जहां-जहां तार और पोल टूटे हैं, इसकी जानकारी एकत्रित की जा रही है। इसके बाद लोगों की समस्या को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी। सोमवार दोपहर 12 बजे अचानक हुए मौसम में बदलाव व तेज आंधी एवं बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। वहीं, धेंसा कुट्टी के पास तेज आंधी में नेशनल हाईवे पर आम का पेड़ टूट कर गिर गया। कुछ देर तक यातायात बाधित रहा। लोगों की मदद से पेड़ हटाया गया, इसके बाद यातायात बहाल हुआ।
ब्लॉक कार्यालय पर गिरा पेड़, अफरा- तफरी
बांसी। सोमवार को तेज आंधी और तूफान आने से बांसी विकास खंड कार्यालय में स्थित सहायक विकास अधिकारी पंचायत के कार्यालय पर एक विशाल पेड़ गिर जाने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पेड़ के भवन पर गिरते ही ऐसी भयानक आवाज हुई, जिससे कार्यालय में मौजूद लोग भयभीत होकर बाहर निकल पड़े। पेड़ गिरने से कोई हताहत नहीं हुआ है। कार्यालय में मौजूद ग्राम विकास अधिकारी अभिनव शुक्ला, नवनीत आदि ने बताया कि आंधी-तूफान आने के समय कार्यालय में काफी लोग मौजूद थे। इतने में अचानक पेड़ भवन पर
पेड टूट कर गिरा, आवागमन में बाधित
गोल्हौरा। सोमवार की दोपहर में तेज आंधी से इटवा रोड पर बहादुरगंज चौराहे के पास एक आम का पेड़ टूट कर गिर गया। इससे आधा घंटे तक आवागमन बाधित रहा। तेज आंधी आने पर बहादुरगंज चौराहे के निकट एक आम का पेड़ जड़ से उखड़ कर सड़क पर गिर गया। इससे आधा घंटे तक आवागमन बाधित रहा। इस बीच सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। आंधी और पानी रुकने के बाद ग्रामीणों ने पेड़ की टहनियों को काटकर हटाया तब जाकर आवागमन चालू हुआ।
बिजली का पोल गिर का धराशयी
चिल्हिया। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के दहियाड़ गांव में जाने वाले रास्ते पर बिजली का पोल गिरकर धराशयी हो गई। दोपहर में एकाएक तेज आंधी तूफान और बारिश होने से तार पर पेड़ गिरने से बिजली का पोल गिर गया। इसी तरह चिल्हिया गांव में भी पोल गिरने से आपूर्ति बाधित रही, जिसे सुचारू रूप से चालू करने के लिए बिजली निगम की टीम जोर शोर से लगी रही।
तेज आंधी व बारिश से आम की फसल को भारी नुकसान
इटवा। स्थानीय तहसील क्षेत्र में सोमवार को लगभग 12 बजे आई तेज आंधी और बारिश से आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है। खेत पानी से लबालब भर गए हैं। क्षेत्र के सभी गांवों में हुई तेज बारिश ने सब्जी की फसल को भी नुकसान पहुंचाया है। वहीं, आधी से क्षेत्र के गांवों में दर्जनों पेड़ व डाल गिर गए हैं। सड़कों पर भी जगह-जगह पेड़ टूटे हैं। कहीं-कहीं खंभे झुककर गिरने के कगार पर पहुंच गए हैं। ऐसे ही एक लोहे का खंभा इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर स्थित रगड़गज बाजार में झुक गया है, जो कभी भी गिर सकता है। कर किसी को चोटिल कर सकता है।
बिजली व्यवस्था प्रभावित
शोहरतगढ़। क्षेत्र में सोमवार को 11 बजे तेज आंधी और पानी से बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। परसिया सब स्टेशन से बरगदवा फीडर के चिल्हिया, गौहनिया बिजली के पोल टूट गए है। ग्रामीणों इलाकों में सोमवार शाम बिजली बहाल नहीं हो पाई थी, जिससे सैकड़ों गांव में रात के समय में अंधेरा छाया रहा है और उपभोक्ताओं के इन्वर्टर बंद हो गए। टैंक में पानी खत्म हो गया, मोबाइल सहित आदि उपकरण ठप हो गए।
गिरा बिजली का पोल, टला हादसा
औराताल। तहसील क्षेत्र के कैथवलिया गांव में आंधी के कारण कई जगह बिजली के खंभे उखड़ गए। दूधनाथ गौतम के घर के सामने लगा बिजली का पोल टूट कर उनके घर पर गिर गया। सौभाग्य था कि बिजली कटी थी, जिससे कोई हादसा नहीं हुआ। इस संबंध में दूधनाथ ने बताया कि आंधी के बीच अचानक तेज आवाज के साथ खंभा उसके घर पर गिर गया। खंबे पर 11 हजार वोल्ट का तार लगा हुआ था, लेकिन बिजली कटी होने से कोई दुर्घटना नहीं हुई। जेई कमल शर्मा ने बताया कि जहां-जहां भी बिजली के खंभे उखड़े हुए हैं। बहुत जल्दी सही कर दिए जाएंगे, जिससे आपूर्ति बहाल हो सके।
कुछ स्थानों पर बिजली का पोल टूटने और बिजली बाधित होने की जानकारी मिली है। टीम लगा दी गई, जल्द ही बिजली व्यवस्था को बहाल कर दी जाएगी।
- अजय कुमार, एसई