फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रजिस्ट्री कार्यालय में जमीन के बैनामे को लेकर दो पक्ष भिड़े

Tue, 30 Jun 2026 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। तहसील परिसर स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में मंगलवार को जमीन के बैनामे के दौरान दो पक्षों के बीच हकदारी को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और दोनों पक्षों में मारपीट की नौबत आ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में सुहेल और मारूफ का चालान कर न्यायालय भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, सेमरा में रिश्तेदारों के यहां रह रही 85 वर्षीय अरबुन्निशा अपनी पिपरा मुर्गिहवा गांव स्थित भूमि का बैनामा कराने के लिए रजिस्ट्री कार्यालय पहुंची थीं। दस्तावेज लेखक की ओर से कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उनका विक्रय पत्र दर्ज कराया जा रहा था। इसी दौरान दूसरा पक्ष वहां पहुंच गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें