फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: टक्कर मारकर बाइक सवार को गिराया, दिनदहाड़े लूट लिए रुपये

Tue, 30 Jun 2026 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नगर के सबसे व्यस्त अशोक मार्ग पर मंगलवार दोपहर सरेराह फिल्मी अंदाज में बाइक सवार बदमाशों में बाइक सवार आसिफ इकबाल को लूट लिया। बाइक चलते ही पहले टक्कर मार कर गिराया और उसके बाद बदमाश ने तमंचा सटाकर 29 हजार रुपये जेब से निकाले और मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

दोपहर में दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने लोगों में दहशत है। सूचना मिलते सदर पुलिस, सीओ और एसओजी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। संदिग्धों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
नगर के ही शास्त्रीनगर मोहल्ला निवासी आसिफ इकबाल के मुताबिक दोपहर में वह बाइक से बीएसए कार्यालय के लिए निकले थे। उनके साथ में नगर के ही पूर्व सभासद अंबर प्रसाद भी थे।
विज्ञापन

अभी वह शहर के हाइडिल तिराहा अशाेक मार्ग पर बीएसए कार्यालय के पास स्थित उद्यान पार्क के पास पहुंचे ही थे कि बाइक से आए दो बदमाशों ने बाइक पर पैर से टक्कर मार दी, जिससे वह अनियंत्रित होकर गिर गए। बाइक गिरते ही एक बदमाश उतरा और तमंचा सटाकर जेब में हाथ डालते हुए उसमें रखे 29 हजार रुपये निकाल लिए। बाइक पर बैठा व्यक्ति भाग खड़ा हुआ।
वहीं, तमंचा सटाने के बाद आसिफ डर गए और उनके जाने के बाद मामले की जानकारी डायल-112 को देने के साथ ही पुलिस को दी। सरेराह और व्यस्त मार्ग पर दोपहर में हुई लूट की इस घटना से लोग दहशत में आए गए। पीड़ित ने इस मामले में सदर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाल मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे। प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें