फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: वायरल ब्राडशीट में मिली शिथिलता दो अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि

Sat, 23 May 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले में बाल विकास परियोजना जोगिया और बर्डपुर में आंगनबाड़ी सहायिका चयन से जुड़ी वायरल ब्राॅडशीट मामले की जांच पूरी हो गई है। जांच आख्या के आधार पर दोनों परियोजनाओं के बाल विकास परियोजना अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की गई है।
जिलाधिकारी के आदेश पर गठित त्रिसदस्यीय समिति ने अपनी संयुक्त जांच आख्या मुख्य विकास अधिकारी को सौंपी थी। जांच में यह सामने आया कि चयन प्रक्रिया में किसी प्रकार की दुर्भावना या प्रभाव डालने का प्रयास नहीं किया गया, लेकिन गोपनीय दस्तावेजों के रख-रखाव में शिथिलता बरती गई।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट के अनुसार, जिला विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी और जिला सूचना विज्ञान अधिकारी की समिति ने उपलब्ध अभिलेखों, वायरल ब्राॅडशीट की फोटो और संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारियों के लिखित पक्षों का परीक्षण किया। मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय के निर्देश पर समिति ने एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की थी।
विज्ञापन

जांच में यह तथ्य सामने आया कि चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष और गोपनीय बनाए रखने के लिए सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे।
वायरल ब्राॅडशीट की शिकायत केवल जोगिया और बर्डपुर परियोजनाओं से संबंधित पाई गई। समिति ने अपनी आख्या में कहा कि कार्य अत्यधिक प्रशासनिक दबाव के बीच किया जा रहा था, जिससे अनजाने में त्रुटि हुई, लेकिन इसके पीछे किसी प्रकार की दुर्भावना नहीं पाई गई। समिति ने स्पष्ट किया कि वायरल ब्राॅडशीट की घटना से चयन प्रक्रिया प्रभावित नहीं हुई और न ही किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न हुई।
ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें