ढेबरूआ। एसएसबी और वन विभाग ने मंगलवार सुबह मधवानगर क्षेत्र में घेराबंदी कर दो नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो मृत जंगली सुअर और एक जीवित कछुआ बरामद हुआ है। एसएसबी सहायक कमांडेंट जोठी शरण ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। बताया गया था कि कुछ लोग अवैध रूप से वन्यजीवों का शिकार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही एसएसबी और वन विभाग की संयुक्त टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए मधवानगर के पास संदिग्ध क्षेत्र में घेराबंदी की। अभियान के दौरान दो व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि उनके अन्य साथी भागने में सफल रहे। मौके पर छानबीन करने पर दो जंगली सुअर मृत व एक कछुआ जिंदा बरामद किया गया। संवाद
े