फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ऑफलाइन खरीदारी में ऑफर फिर भी नहीं आ रहे ग्राहक

विज्ञापन
शहर के उसका मार्ग पर रेडीमेड कपड़ों दुकान में छाया सन्नटा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। ऑनलाइन मार्केटिंग के चलते स्थानीय दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। मंदी के चलते अब दुकानदार ग्राहकों को ऑफर देकर लुभा रहे हैं।
दुकानदारों का कहना है कि ग्राहकों को लुभावने आफर दे रहे हैं। इसके बाद भी लोग ऑनलाइन शापिंग कर रहे हैं। इससे दुकानदारों को नुकसान पहुंच रहा है।
दुकानदारों का कहना है कि चाहे त्योहार का सीजन हो या अन्य, व्यापार में कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। छोटे और बड़े कारोबारियों को अब ग्राहकों की राह देखनी पड़ रही है। लेकिन लोग ऑनलाइन खरीदारी कर रहे हैं। हर दिन कोई न कोई शॉपिंग एप लांच हो रहा है। अब स्थिति यह है कि ग्राहकों की कमी के चलते रात के समय नौ बजे के बाद बंद होने वाली दुकानें आठ बजे के बाद ही बंद होने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के दुकानदार दिनेश ने बताया कि ऑनलाइन खरीदारी करने पर अतिरिक्त छूट ग्राहकों को लुभा रही है। ऑनलाइन कारोबार में ग्राहकों का ध्यान आकर्षित करने के लिए एक के साथ एक फ्री का ऑफर दिया जा रहा है, तो कुछ एप 40 से 60 प्रतिशत तक की छूट देने का दावा कर रहे हैं।
लोगों को घर बैठे सामान मंगवाने की अलग से सुविधा मिल रही है। सामान नापसंद होने पर आसानी से वापस भी कर लिया जाता है।
यही कारण है कि ऑनलाइन कारोबार से दुकानदारी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें