फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दो दिन और तेज धूप, उसके बाद बादल दे सकते हैं गर्मी से राहत

Fri, 19 May 2023 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के अशोक मार्ग पर दुपट्टे से धूप में छिपती मेडिकल कॉलेज की छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मई में गर्मी का सितम चरम पर है। लू के थपेड़ों से जनजीवन पर बुरा असर पड़ रहा है। शुक्रवार की सुबह से ही मौसम काफी गर्म रहा। तेज धूप ने लोगों को झुलसा दिया। इसके साथ ही चल ही गर्म हवा ने भीषण गर्मी का अहसास कराया। अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री रिकार्ड किया गया, जबकि सबसे कम 26.2 डिग्री रहा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अभी दो दिन तक तेज धूप रहेगी। उसके बाद मौसम में बदलाव होगा।
विज्ञापन

सुबह से ही तेज धूप के कारण शुरू हुई उमस से लोग परेशान रह रहे है। 10 बजे से ही धूप में निकलना कठिन हो जा रहा है। सड़क पर गुजरने के दौरान आ रही गर्म आंच से भी राहगीर झुलस रहे हैं। ऐसे में गर्मी से बचाव के उपाय जरूरी है, नहीं तो बीमार पड़ सकते हैं। त्वचा रूखी हो जा रही है। जिला अस्पताल में त्वचा की समस्या से पीड़ितों की संख्या बढ़ी है। चिकित्सकों का कहना है कि दिन के समय यही प्रयास होना चाहिए कि घर से बाहर कम ही निकलें। यदि बाहर धूप में निकलना भी पड़े तो सावधानी जरूर बरतें, नहीं तो गर्मी शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है। मौसम कृषि विज्ञान केंद्र सोहना के वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी दो दिन और ऐसा ही गर्म तापमान रहेगा। 22 व 23 मई को हल्के बादल छाने के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। इसके बाद 25 व 26 मई को बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें