फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ब्लड जांच के लिए लगी दो मशीन, मरीजों को मिलेगी राहत

Wed, 20 Dec 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों को खून संबंधित जांच में सहूलियत मिलेगी। ब्लड जांच की दो नई अत्याधुनिक जांच मशीन लगाई गई। जिसका उद्घाटन मंगलवार को प्राचार्य डॉ. एके झा ने किया।
विज्ञापन

सिलेक्ट्रा व आर्किटेक्ट को पैथोलॉजी में लगाया गया है। इसमें खून की 32 व हार्मोन की 27 प्रकार की जांच होगी। सीएसआर योजना के तहत एक कंपनी ने मेडिकल कॉलेज को यह दोनों मशीन दी है। प्राचार्य डॉ. एके झा ने बताया कि एक कंपनी के साथ एमओयू हुआ है। इस कंपनी ने पहले एक सिलेक्ट्रा मशीन दी थी। इससे करीब एक घंटे में 50 ब्लड जांच होती है। अब दूसरी मशीन आने से एक घंटे में 100 ब्लड जांच संभव होगी। अगर कभी मशीन में तकनीकी खराबी आती है तो भी जांच प्रक्रिया प्रभावित नहीं होगी। आर्किटेक्ट मशीन से हार्मोन की जांच की जाएगी। अब पैथोलॉजी में विटामिन डी, विटामिन-12, थायरायड संबंधित जांच संभव है। हार्मोन की जांच में सरकारी दर से शुल्क देय होगा। इस दौरान चीफ फार्मासिस्ट सुनील कुमार चौबे, अशोक द्विवेदी, प्रदीप मिश्र, जेपी चौधरी, राकेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें