फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दुर्घटना में श्रमिक की मौत पर परिजनों को मिलेगा दो लाख

Wed, 20 Dec 2023 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत असंगठित कर्मकार के दुर्घटना में मौत होने की दशा में उसके परिजनों को दो लाख क्षतिपूर्ति मिलेगी। इनमें वह कर्मकार शामिल होंगे जो 26 अगस्त 2021 से 31 मार्च, 2022 के मध्य ई-श्रम कार्ड बनवाया है तथा इस समयावधि में दुर्घटना के कारण मृत्यु हुई हो। यह जानकारी डीएम पवन अग्रवाल ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में विकलांगता की स्थिति में जैसे दोनों हाथ या दोनों पैर या दोनों आंखों में पूर्ण और अपूरणीय क्षति होने पर दो लाख की आर्थिक सहायता मिलेगी। यह लाभ प्राप्त करने के लिए मृत्यु की दशा में दावा पत्र के साथ मृतक का ई-श्रम कार्ड, मृत्यु प्रमाण-पत्र, मृत्यु के कारण का चिकित्सा प्रमाण-पत्र, दुर्घटना की एफआईआर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्रस्तुत करना होगा। जबकि विकलांगता की दशा में दावा पत्र के साथ दावेदार का आधार कार्ड, ई-श्रम कार्ड, अस्पताल का रिकार्ड, दिव्यांग प्रमाण-पत्र देना होगा। इसके लिए कार्यालय सहायक श्रम आयुक्त में अपना दावा प्रपत्र मय अभिलेखों सहित प्रस्तुत कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें