सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन की दो लिफ्ट तीन दिन से खराब है। इस कारण छात्र-छात्राओं को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन छह मंजिलें बनी हैं, जिसमें जाने आने के लिए तीन लिफ्ट लगाए गए हैं, लेकिन पिछले तीन दिन से दो लिफ्ट खराब हो जाने से छात्र-छात्राओं को आने जाने में कठिनाई होती है। मेडिकल कॉलेज में 300 छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते है, जो प्रतिदिन लिफ्ट के सहारे आते जाते हैं। मेडिकल कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. एके झा ने बताया कि लिफ्ट के एक वायर में बिजली सप्लाई बाधित है, जिससे लिफ्ट का संचालन नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि मैकेनिक के अनुसार जमीन के अंदर का केबल शार्ट हो गया है, जिसे बदला जा रहा है। संवाद