सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में शनिवार को महिला थाना प्रभारी शाइस्ता खान एवं अन्य पुलिस कर्मियों ने रैंगिंग के मामले में पूछताछ की। हालांकि, सभी मेडिकल छात्र-छात्राओं ने रैगिंग होने की बात से इन्कार कर दिया। उन्होंने 15 छात्रों से बात की, जबकि छात्राओं से भी मुलाकात की। मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस के जूनियर छात्रों ने सीनियर छात्र पर रैगिंग करने आरोप लगाया था। उसके बाद प्राचार्य ने सभी छात्र-छात्राओं से पूछताछ की तो सभी लोगों ने आरोप लगाने से मना कर दिया था, लेकिन पुलिस विभाग तक मामला पहुंचा था। महिला थानाध्यक्ष शाइस्ता खान ने पूछताछ की। उन्होंने सीनियर छात्र-छात्राओं को समझाते हुए कहा कि डॉक्टर बनना है तो रैगिंग न करें। रैगिंग फंसने वालों का कॅरियर खराब हो जाता है। संवाद