कोरोना से दो की मौत, 102 नए संक्रमित मिले
संक्रमण की पुष्टि के बाद आइसोलेट किए गए मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में कोरोना संक्रमण से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में 102 संक्रमित मिले। संक्रमण की पुष्टि के बाद सभी को आइसोलेट कर दिया गया। जिले में कोरोना संक्रमण से कुल मौतों की संख्या 73 हो गई है, जबकि कोरोना एक्टिव केस 1436 हो गई है।
कोरोना संक्रमण की रफ्तार जिले में धीरे-धीरे कम होती नजर आ रही है, लेकिन मरने वालों की संख्या एक-एक करके बढ़ रही है जो चिंता का सबब है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक मिठवल और खेसरहा ब्लॉक के अलग-अलग गांव के दो लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। उनकी उम्र 65 वर्ष से ऊपर थी। कोरोना गाइडलाइन के तहत उनका अंतिम संस्कार करा दिया गया। जबकि जारी रिपोर्ट के अनुसार नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में 16, भनवापुर 11, डुमरियागंज 11 और जोगिया क्षेत्र में 11 कोरोना संक्रमित मिले। इसके अलावा बांसी क्षेत्र में तीन, बढ़नी दो, बर्डपुर एक, इटवा में सात संक्रमित मिले। खेसरहा चार, खुनियांव चार, लोटन छह, मिठवल चार, शोहरतगढ़ पांच और उसका ब्लॉक क्षेत्र में 13 लोगों की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके अलावा चार अन्य संक्रमित मिले। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि 102 संक्रमित मिले हैं। उन्हें आइसोलेट कर दिया गया। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों का सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया। साथ ही दो लोगों की मौत हुई थी, कोरोना गाइडलाइन के तहत अंतिम संस्कार करा दिया गया।