फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटवा के दो पेट्रोल पंप सील किए

Mon, 08 May 2017 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
इटवा में पेट्रोल पंप की जांच करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटवा। तहसील क्षेत्र के पेट्रोल पंपों से घटतौली की सोमवार को जांच हुई। आपूर्ति व बाट-माप विभाग की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान घटतौली की शिकायत पर दो पंपों की मशीनों को सील कर दिया। इस कार्रवाई से पेट्रोल पंप संचालकों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

घटतौली को लेकर चलाए जा रहे प्रदेश व्यापी अभियान के तहत स्थानीय क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर घटतौली की जांच की गई। एसडीएम एम.जुबेर बेग की अगुवाई में जिला बाट- माप निरीक्षक सीबी पांडेय, नायब तहसीलदार अनिल पाठक, आपूर्ति निरीक्षक अमरजीत वैश्य, कंपनी के विक्रय अधिकारी राहुल कुमार मिश्र सहित अन्य कर्मचारियों के साथ टीम ने क्षेत्र के पेट्रोल पंपों की जांच की।
जांच के दौरान कस्बा स्थित अग्रवाल पेट्रोल पंप के एक नाजिल से की जा रही आपूर्ति में पांच लीटर में 50 एमएल व चौधरी ऑटोमोबाइल करहिया के दो नाजिलों में पांच लीटर में 50 एमएल की आपूर्ति कम पाई गई। दोनों पंपों की बिक्री तत्काल प्रभाव से रोक दी गई है। टीम ने कई अन्य पंपों की भी जांच की। इस संबंध में एसडीएम एम.जुबेर बेग का कहना है कि दोपहर बाद तक की जांच में दो पेट्रोल पंपों में गड़बड़ी पाई गई, जिन्हें सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें