फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कार टकराने से बिजली के दो खंभे टूटे

Wed, 04 Dec 2024 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खेसरहा। क्षेत्र के कोटिया पांडेय गांव के चौराहे पर कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। इससे दो खंभे टूटकर गिर गए। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

तेज टक्कर से वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक वाहन में लगे एयर बैग के खुलने के कारण चालक की जान बच गई। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। पेड़ारी से बांसी के ओर जा रहा कार चालक कोटिया पांडेय के चौराहे के पास मोड़ पर विद्युत पोल में टकरा गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग जग गए। बताया जाता है कार तेज रफ्तार में बिजली के खंभे से टकराई जिससे उसका अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय वाहन चालक के अलावा कोई नहीं था।
खंभा टूटने से गांव में 18 घंटे से विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गयी है। रात में ही करीब एक बजे खेसरहा थानाध्यक्ष चंदन कुमार मौके पर पहुंच कर क्षतिग्रस्त वाहन को रास्ते से हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें