कोरोना से दो की मौत, 21 लोग पॉजिटिव
मिठवल और डुमरियागंज ब्लॉक में हुई मौत
जिले में 430 हैं कोरोना एक्टिव केस
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में कोरोना संक्रमण के कारण दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 लोगों की सैंपल की रिपोर्ट की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। फिलहाल कोरोना एक्टिव केस की संख्या 430 है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार लोटन में पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि 33 लोग स्वस्थ्य हुए, उनकी रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आ गई।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार डुमरियागंज और मिठवल ब्लॉक में एक-एक मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हो गई। सरकारी आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक 96 लोगों की मौत हो गई है। इनमें पहली और दूसरी लहर की मौतें शामिल हैं। बढ़नी में दो, बर्डपुर में दो, डुमरियागंज में दो, जोगिया में एक, खेसरहा में एक, खुनियांव में एक, नौगढ़ में दो, शोहरतगढ़ में तीन और उसका बाजार में एक लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। जबकि, एक अन्य क्षेत्र के व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इस बाबत सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी के अनुसार कोरोना संक्रमण से दो लोगों की मौत हुई है, जबकि 21 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो गई है।