फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डीवीआर के साथ दो शातिर गिरफ्तार

Wed, 11 Mar 2026 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बांसी कोतवाली की पुलिस ने कस्बे के राप्ती नदी के पास बने पिंक के बूथ के पास से दो संदिग्धों को पकड़ा। इनके कब्जे से सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर, नकदी, दो बैटरी आदि बरामद किया।
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि पकड़े गए शातिरों ने ही पांच चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि, चोरी के मामले में केवल नकदी ही पुलिस को मिला है। पूछताछ करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया है।
कोतवाल बांसी मृत्युंजय पाठक ने बताया कि नगर में हुई चोरी की वारदात का पर्दाफाश करने के लिए कोतवाली की पुलिस के अलावा सर्विलांस और अन्य टीमें लगी हुई थीं। इसी बीच मुखबिर से जानकारी मिली कि आल्दी तिराहे पर थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं के संबंध बात की जा रही है और चोरी के घटना में संलिप्त चोर पुनः चोरी करने के आशय से राप्ती नदी के पास बने पिंक बूथ के पास बैठे हैं। पुलिस टीम बताए हुए स्थान पर पहुंची तो दोनों संदिग्ध भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी करके दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियो ने अपन नाम मनोज कुमार उर्फ रोशन पुत्र रामप्रकाश निवासी रुदलापुर, शनि चौधरी निवासी तेजगढ़ थाना कोतवाली बांसी बताया। उनके कब्जे से एक डीवीआर, एक माउस, दो बैटरी, एक पेचकस, पिलास, सब्बल और 12400 रुपये नकदी बरामद किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें