फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मामलों का निस्तारण

Sun, 18 Sep 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
महिला थाने पर नई किरण में हुई सुनवाई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। महिला थाना परिसर में रविवार को महिला उत्पीडन संबंधित मामलों की सुनवाई नई किरण टीम ने की। कुल 28 मामले प्रस्तुत किए गए। दो मामलों को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित किया गया। 14 मामलों में दोनों पक्ष व 8 में एक पक्ष मौजूद रहा। छह मामलों में कोई पक्ष नहीं आया।
विज्ञापन

नई किरण टीम ने सुनवाई के दौरान कोतवाली जोगिया के ग्राम नादेपार निवासी सरिता देवी पत्नी मयंक कुमार के बीच विवाद को समाप्त कराया। थाना चिल्हिया के ग्राम गौरा बाजार निवासी हाजरा खातून पत्नी अतीकुर्ररहमान के मामले में छोटे से बात को लेकर हुए विवाद को आमने-सामने बैठा कर निपटाया।
इस दौरान काउंसलर पूर्व प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, विनयकांत मिश्रा, सुषमा श्रीवास्तव, एसओ महिला थाना अजीर्जुरहमान, महिला एसआई संध्या रानी तिवारी, संगीता विश्वकर्मा, महिला आरक्षी रुकमणी राय, नीतू सहानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें