फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम की मौजूदगी में दो मामले निपटे

Tue, 06 Sep 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
नौगढ़ तहसील दिवस में फरियाद सुनते एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
इटवा। तहसील सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों से कुल 42 मामले पेश हुए। मौके पर मात्र दो मामलों का निस्तारण किया गया। शेष मामले संबंधित विभागाध्यक्षों को सौंप कर जल्द निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

डीएम ने हिदायत दी कि निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में राजस्व विभाग से संबंधित 4, पुलिस विभाग से 7, विकास विभाग से 2, आपूर्ति विभाग के 8, विद्युत विभाग से 4, चकबंदी से जुड़े 3 सहित कुल 42 आए। विकास व विद्युत विभाग के एक-एक मामले का निस्तारण हुआ। इस अवसर पर सीडीओ अखिलेश तिवारी, सीएमओ डॉ.राजेंद्र कपूर, डीआईओएस सोमारु प्रधान, बीएसए अरविंद कुमार पाठक, उपनिदेशक कृषि डॉ.राजीव कुमार, एसडीएम जुबेर बेग, डीएसओ देवमणि मिश्रा, तहसीलदार मेवालाल, सीओ इटवा दीप नरायन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। 
बांसी। एसडीएम एके मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में कुल 39 मामले पेश हुए। इनमें 4 मामलों का निस्तारण मौके पर हुआ। राजस्व के 6, पुलिस के 8, विकास के 8, विद्युत के 10, जलनिगम, आपूर्ति, नलकूप के दो-दो मामले व शिक्षा का एक मामला शामिल रहा। राजस्व के 3 व विद्युत के 1 ममाले का निस्तारण हुआ। तहसील दिवस में विधायक जय प्रताप सिंह, तहसीलदार रामबेलास राम, नायब तहसीलदार केशरी नंदन त्रिपाठी, सीओ बांसी महिपाल पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, शोहरतगढ़ में मंगलवार को एसडीएम अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस में 28 फरियादियों ने समस्या समाधान के लिए प्रार्थना पत्र दिया। एसडीएम ने मौके पर दो राजस्व के मामलों का निस्तारण कर दिया। तहसील दिवस में आए मामलों में राजस्व 8, पुलिस 2, विकास 3, स्वास्थ्य 1 व अन्य 14 मामले आए। इस दौरान तहसीलदार मंजूर अहमद, सीओ सुनील कुमार सिंह, बीईओ गोपाल मिश्र, बीडीओ ओमप्रकाश दुबे, मंडी समिति सचिव रामजी यादव, वरिष्ठ समन्वयक मनोज यादव, नाजिर ओमप्रकाश गिरी, स्टोनो धनेश्वरी लाल आदि मौजूद रहे।
डुमरियागंज। एसडीएम की अध्यक्षता आयोजित तहसील दिवस में फरियादियों को फिर बिना समस्या समाधान के ही बैरंग लौटना पड़ा। इस दिन आए कुल 40  मामलों में से महज एक ही मामले का समाधान मौके पर किया गया।
अधिकारियों को निर्देशित करते हुए एसडीएम विनय कुमार पाठक ने कहा कि तहसील दिवस में त्वरित न्याय पाने को लेकर फरियादी बड़ी उम्मीद के साथ आते हैं। समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जिम्मेदार अधिकारी उसे मौके पर निस्तारित करने का प्रयास करें, अगर इसमें कोई अड़चन आ रही है तो उसे निर्धारित समय के भीतर ही समाधान कर फरियादी को अवगत कराएं। इस दौरान सीओ जटाशंकर राव, नायब तहसीलदार शिरीष त्रिपाठी, एसओ गोपालजी यादव, एसडीओ विद्युत रितेश कौषल, बीईओ मनीराम वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें