सिद्धार्थनगर। रोडवेज की जिले में 62 बसों के बेड़े की दो बसों के नीलाम होने के बाद 60 बसे बची हैं। इससे जिले के विभिन्न रूटों पर बसों के फेरों में कमी कर दी गई है। संचालन में कमी के चलते यात्रियों को परेशानी हो रही है।
सिद्धार्थनगर डिपो की 62 बसों के बेड़े में से जिले से गोरखपुर, बस्ती, लखनऊ, कानपुर समेत विभिन्न स्थानों पर बसों का संचालन होता है। साथ ही जिले के इटवा, डुमरियागंज, शोहरतगढ़ और बढ़नी समेत विभिन्न लोकल रूटों पर भी रोडवेज बसों का संचालन होता है।
इनमें दो पुराने बस खराब हालत में होने के कारण परिवहन निगम ने नीलाम कर दीं। अब सिद्धार्थनगर डिपो के बेड़े में बसों की संख्या कम हो गई है। लोकल रूटों पर बसों के फेरे की संख्या कम हो गई। संवाद
ल