शाहपुर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के बगहवा गांव में दो भाइयों ने फलदार आम के पेड़ को काटकर गिरा दिया। जब इसकी जानकारी गांव से दूर मदरसे में पढ़ा रहे तीसरे भाई को पता चली, तो उसने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पता चला कि पेड़ को बिना अनुमति के ही काट दिया गया। इटवा थाना क्षेत्र के बगहवा गांव निवासी किताबुल्लाह करही खास गांव में बने मदरसे में पढ़ा रहे थे। गांव से किसी व्यक्ति ने फोन से पेड़ काटने की जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचकर किताबुल्लाह ने अपने सगे भाइयों के खिलाफ डायल- 112 नंबर पर फोन कर हरा आम का पेड़ कटवाने का आरोप लगाया है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने पेड़ काट रहे लोगों को रोक दिया। इस संबंध में इटवा वन क्षेत्राधिकारी मोहम्मद इलियास ख़ान ने बताया कि हरा आम का पेड़ कटवाने की मुझे कोई जानकारी नहीं है। जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवादल