सिद्धार्थनगर। नेपाल के कपिलवस्तु जिला स्थित कृष्णानगर नगर पालिका क्षेत्र-पांच में दो सगे भाइयों की घर के समीप गड्ढे में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सात वर्षीय साजन यादव अपने पांच वर्षीय भाई राजन के साथ बुधवार की शाम को घर से निकला था। देर शाम तक दोनों घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की लेकिन उनकी कोई जानकारी नहीं मिली, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय, कृष्णानगर के पुलिस निरीक्षक लक्ष्मण ओली ने बताया कि दोनों भाइयों के लापता होने की खबर मिलने के बाद उनकी तलाश शुरू की गई। कुछ देर बाद दोनों का शव घर से थोड़ी दूर मौजूद एक गड्ढे में मिला। माना जा रहा है कि खेत में काम करने गए अपने पिता के पास जाने के लिए दोनों भाई घर से निकले थे। खेत के रास्ते के में मौजूद गड्ढे में वह डूब गए, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। संवाद