फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क हादसे में कार सवार जेई जख्मी

Fri, 11 Aug 2023 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
लोटन  क्षेत्र के कपिया में  जेई की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। लोटन कोतवाली क्षेत्र के कपिया मोड़ पर बृहस्पतिवार को एक कार की खाई में चले जाने से उसमें सवार जेई घायल हो गए। सूचना पाकर बीडीओ लोटन व ब्लॉक प्रमुख मौके पर पहुंच गए और उन्हें जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

लोटन ब्लाक में तैनात जेई आरएस राकेश चौधरी बृहस्पतिवार को छुट्टी होने के बाद ब्लॉक से जिला मुख्यालय पर स्थित अपने आवास पर अपनी निजी कार से जा रहे थे। कपिया मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर नीचे खाई में जाकर एक पेड़ से टकरा गई। जिससे जेई के सर में गंभीर चोटें आई। घटना की सूचना पाकर बीडीओ लोटन नीरज कुमार व ब्लॉक प्रमुख आशीष सिंह तत्काल मौके पर पहुंच गए और इलाज हेतु जिला अस्पताल लेकर चले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें