फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पिकअप से दो गोवंशीय पशु बरामद, अंतरराज्जीय पशु तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। बनकटा पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात एक पिकअप पर लदे दो गोवंशीय पशु बरामद करते हुए एक अंतरराज्यीय पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाहन को भी कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप में गोवंशीय पशुओं को लादकर बिहार की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम सुंदरपार महुअवा के पास संदिग्ध पिकअप को रोककर जांच की। तलाशी के दौरान वाहन से दो गोवंशीय पशु बरामद हुए, जिन्हें अवैध रूप से बिहार ले जाया जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सफरोज, निवासी कोल्हुआ दरगाह थाना मैरवा, जिला सिवान बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने पिकअप को भी कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें