फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दो बाइकों की टक्कर, तीन युवक घायल

Fri, 09 Jun 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल के गेट के सामने बृहस्पतिवार को दो बाइकों में टक्कर हो गई, जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी अस्पताल पहुंचाया, जहां युवकों का प्राथमिक उपचार किया गया। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बनरही निवासी रामकुमार (20) शिवप्रसाद गांव के सोनू (15) पुत्र प्रकाश के साथ बृहस्पतिवार को बाइक से शोहरतगढ़ आए थे। वे बाइक लेकर कस्बे के गड़ाकुल की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह सीएचसी अस्पताल के गेट पास पहुंचे, तभी सामने आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इस हादसे में राज कुमार, सोनू और रमवापुर नानकार निवासी राजेश (26) पुत्र शक्ति नारायण गम्भीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां तीनों युवकों का इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि की मामले की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें