फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बस की टक्कर से टैंपो सवार तीन जख्मी

Fri, 09 Jun 2023 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
निजी अस्पताल में इलाज कराते सुखराम और उसकी पत्नी पायल।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के जानकीनगर के पास बृहस्पतिवार को एक टैंपो में बस ने टक्कर मार दी। हादसे में टैंपो सवार दंपती और एक बालिका जख्मी हो गई। आसपास के लोगों ने बलरामपुर जनपद के उतरौला स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के भड़रिया गांव निवासी सुखराम टैंपो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को वह पत्नी पायल (26) और बेटी कुमकुम (8) के साथ टैंपो से ही किसी रिश्तेदार के यहां जा रहा था। शाहपुर-सिंगारजोत मार्ग पर स्थित जानकीनगर गांव के पास पहुंचा था कि तभी सामने से आ रहे बस ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें पास में ही पड़ने वाले बलरामपुर जनपद के उतरौला स्थित एक निजी अस्पताल पर लेकर गए। जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। इस संबंध में बिजौरा चौकी इंचार्ज पप्पू गुप्ता ने बताया की अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें