फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत

Fri, 03 Apr 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा। क्षेत्र के टेढिया चौराहे पर शुक्रवार को एक ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दिनेश (28) और सतीश (24) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चालक ट्रेलर छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बांसी कोतवाली के फुलवापुर निवासी दिनेश (28) पुत्र बाढू और सतीश (24) पुत्र खेदन एक बाइक से पथरा बाजार किसी काम के लिए निकले थे। अभी वे पथरा थाना क्षेत्र के टेढिया चौराहे के पास ही पहुंचे थे कि डुमरियागंज की तरफ आ रहे अनियंत्रित ट्रेलर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस घायल सतीश को उपचार के लिए बांसी ले जा रही थी, रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि, चालक ट्रेलर छोड़कर भागने में सफल रहा। पुलिस ट्रेलर को कब्जे में लेकर थाने ले गई।
इस संबंध में थानाध्यक्ष पथरा बाजार अमित कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
-

अंधा मोड़ बना मौत का कारण

बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर टेढिया चौराहे के पहले नवागांव के पास और चौराहे के बाद रेहरा गांव के पास अंधा मोड़ है। सड़क के दोनों तरफ जंगली झाड़ उगने के कारण लोगों को सामने से आने वाले वाहन नजर नहीं आते और हादसे की आशंका बनी रहती है। कोई संकेतक भी नहीं लगाएं गए हैं, जिससे लोग सतर्क हो जाएं। आसपास के लोगों ने बताया कि शुक्रवार को भी अंधे मोड़ के कारण ही हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें