फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार दो जख्मी

Wed, 24 May 2023 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। थाना क्षेत्र के इटवा-डुमरियागज मार्ग पर स्थित मकतब स्कूल के पास इटवा की तरफ से अपने घर जा रहे सोनहा थाने के ग्राम खोरियाडीह निवासी बाइक चालक व पीछे बैठे साथी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। हादसे में दोनों जख्मी हो गए। घायलावस्था में दोनों को सीएचसी इटवा लाया गया। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक बुधवार को दोपहर 3:30 बजे सोनहा थाने के खोरियाडीह गांव निवासी दीपक कुमार प्रजापति (28) व दिनेश कुमार (30) इटवा की तरफ से अपने घर लौट रहे थे। अभी वह डुमरियागंज मार्ग पर मकतब स्कूल के समीप पहुंच ही रहे थे कि पीछे से जा रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दिनेश कुमार की दाएं पैर की तीन उंगलियां कट गईं और दीपक कुमार प्रजापति का बायां हाथ कई जगह टूट गया। इस संबंध में एसओ इटवा अरविन्द मौर्य का कहना है कि मामले में जानकारी मिली है। लेकिन तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें