इटवा थाने में समीक्षा बैठक करते एसपी अमित कुमार आनंद। संवाद
इटवा। एसपी अमित कुमार आनंद ने बुधवार को इटवा सर्किल के सभी थानों के प्रभारियों, विवेचकों की बैठक करके अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली। अपराध रोकने के लिए दिशा-निर्देश दिया। एसपी ने इटवा, मिश्रौलिया व गोल्हौरा के प्रभारी निरीक्षकों, थानाध्यक्षों व विवेचकों से अब तक उनके थाने में हुई कार्रवाई की जानकारी ली। इनमें पांच वर्ष में संपत्ति संबंधी अपराधों में नामजद प्रकाश में आए अभियुक्तों के विरुद्ध ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई की कार्रवाई की जानकारी ली। इसके बाद कस्बे व ग्रामीण इलाकों में पैदल गश्त, साइबर अपराध के रोकथाम संबंधी प्रचार-प्रसार, लंबित मुकदमों में एकत्रित साक्ष्य एवं गुण दोष के आधार पर विवेचनाओं का निस्तारण एवं अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। इस दौरान सीओ इटवा हरीशचंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद