शोहरतगढ़ तहसील गेट के सामने हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धाथज़्नगर। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के तहसील गेट के सामने सोमवार को एक पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
क्षेत्र अतरी गांव निवासी अब्दुल मतीन (30) और एजाज अहमद (32) एक बाइक पर सवार होकर सोमवार तहसील आ रहे थे। जैसे ही तहसील गेट के सामने पहुंचे थे कि तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक लेकर अब्दुल मतीन और एजाज अहमद सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए। हादसे को देखकर तहसील में आए हुए लोगों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर पुलिस पहुंचकर पिकअप और बाइक को कब्जे के लेकर कार्रवाई की। इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज पांडेय ने बताया कि दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजवा दिया गया। पीड़ित के तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।