फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पीआरडी जवान ने दिखाई ई- रिक्शा चालक से दबंगई, वीडियो वायरल

Mon, 28 Aug 2023 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मोहाना थाना क्षेत्र के सिकरी बाजार का बताया जा रहा है वीडियो
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। सोशल मीडिया पर सोमवार को एक वायरल वीडियो में पीआरडी जवान की दबंगई देखने को मिली। वायरल वीडियो में कैद की घटना मोहाना थाना क्षेत्र के सिकरी चौराहा की बताई जा रही है। सोमवार की घटना भी होने की बात सामने आ रही है। हालांकि आला अधिकारी इससे अनजान हैं और उनका कहना है कि इस प्रकार के किसी मामले की उनके पास शिकायत नहीं आई है। सोशल मीडिया पर सोमवार को एक वीडियो वायरल होने लगा। जिसमें दिख रहा है कि पीआरडी जवान ई-रिक्शा चालक को अपशब्द कह रहा है। बार-बार मारने के लिए हाथ भी उठाता दिखाई दे रहा है, लेकिन मारता नहीं है। इस दौरान ई-रिक्शा चालक पैर पकड़ कर माफी भी मांगता है। लेकिन जवान का गुस्सा ठंडा होने का नाम ही नहीं लेता है। वायरल वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। सीओ सदर अखिलेश वमाज़् ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी हुई है। जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें