फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर बाइक सवार दो घायल, एक गंभीर

Fri, 19 Jun 2026 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिस्कोहर। इटवा-बिस्कोहर मार्ग पर भदाव गांव के पास बृहस्पतिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बाइक और अज्ञात वाहन की आमने-सामने टक्कर में जितेंद्र यादव (42) और अटल प्रजापति (38) हो गए। हादसा इतना भीषण था कि बाइक का अगला पहिया टूट कर अलग हो गया। हादसे के बाद कुछ देर तक मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बुड्ढी गांव निवासी जितेंद्र यादव और अटल प्रजापति बाइक से बिस्कोहर से अपने घर लौट रहे थे। अभी वह भदाव गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इसी दौरान इटवा की ओर से आ रही एक अन्य पिकअप भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में बाइक चालक जितेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया है। वहीं, पीछे बैठे अटल प्रजापति के सिर में चोट आई है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। बिस्कोहर चौकी पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें