फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बार्डर से 57 लीटर पेट्रोल के साथ दो पकड़े गए

Sat, 18 Apr 2026 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी बजहा और पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ा
विज्ञापन


सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी बजहा और पुलिस ने संयुक्त रूप से पोखर भिटवा के पास से दो संदिग्धों मनोज कुमार, दीपेंद्र कुमार पांडेय को पकड़ा। उनके कब्जे से 57 लीटर पेट्रोल बरामद किया गया। पूछताछ में बताया कि वह नेपाल में लेकर जाकर इसकी बिक्री करने वाले थे। पकड़े गए दोनों आरोपी सीमावर्ती इलाके हैं। उन्हें कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

एसएसबी से मिली जानकारी के अनुसार, सीमा चौकी बजहा पोखरभीटवा और पुलिस की संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर सीमा चौकी बजहा पोखर भिटवा के पास स्थित पिलर संख्या 552 के समीप बाइक पर सवार दो व्यक्तियों को रोककर जांच की गई। तलाशी के दौरान उनके पास से छह जरीकेन में कुल 57 लीटर पेट्रोल बरामद किया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मनोज कुमार, दीपेंद्र कुमार पांडेय निवासी भरवांलिया पुलिस चौकी कपिलवस्तु के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक दोनों बताया कि पेट्रोल को भारत से नेपाल अवैध रूप से बेचने के उद्देश्य से ले जा रहे थे। कार्रवाई करते हुए कस्टम ककरहवा को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें