फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पंखा टूट कर गिरने से ढाई माह के मासूम की मौत

Sat, 27 Jun 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। उसका थाना क्षेत्र के कर्मा गांव में बृहस्पतिवार रात छत का पंखा कुंडे सहित टूट कर गिरने से ढाई माह के मासूम गोलू की मौत हो गई। चचेरे भाई अर्श के मुंडन संस्कार की तैयारियों के बीच हुए इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया और कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के कर्मा गांव निवासी रमेश पांडेय के घर शुक्रवार को उनके पौत्र अर्श पुत्र अभिषेक पांडेय का मुंडन संस्कार होना था। इसके लिए बृहस्पतिवार रात से ही घर में अखंड रामायण का पाठ चल रहा था। रिश्तेदारों और गांव के लोगों का आना शुरू हो चुका था। घर में उत्सव का माहौल था और सभी धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियों में जुटे थे। बृहस्पतिवार देर रात करीब 12 बजे परिवार के सदस्य विश्राम कर रहे थे। इसी दौरान रमेश पांडेय का दूसरा पौत्र ढाई माह के गोलू पुत्र आजाद पांडेय अपनी मां के साथ कमरे में सो रहा था। अचानक छत में लगी कुंडे टूट गई और पंखा सीधे नीचे आ गिरा। पंखे की चपेट में आने से मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की सूचना मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। जिस आंगन में कुछ देर पहले मंगल गीत और रामायण पाठ की गूंज थी, वहां मातम पसर गया। महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें