फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नशे की 304 गोलियों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 28 Jan 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ककरहवा। मोहाना पुलिस ने 304 गोली नशे की दवा के साथ दो आरोपियों को रविवार की रात गिरफ्तार कर लिया। उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर चालान कर दिया। एसओ मोहाना अनूप मिश्र कुमार ने बताया कि वह हमराहियों के साथ क्षेत्र गश्त पर थे। इसी दौरान दो व्यक्ति ककरहवा जंगल के पास मगरहिया मोड पर तेजी से जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो दोनों भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से 304 गोली नशे की दवा बरामद हुई। पकड़े गए दोनों अभियुक्त मोहाना थाना के मैनुद्दीन निवासी बर्डपुर नंबर चार टोला माधोपुर और नियाज अहमद निवासी बर्डपुर नंबर टोला छोटकी बेलहरी के रूप में हुई। दोनों पर एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज करके चालान कर दिया। पकड़ने वाली टीम में चौकी प्रभारी ककरहवा राकेश कुमार त्रिपाठी शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें