फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गए थे इलाज कराने, चोर खंगाल ले गए घर

विज्ञापन
विज्ञापन
गए थे इलाज कराने, चोर खंगाल ले गए घर
विज्ञापन

इटवा थाना क्षेत्र के कमदालालपुर गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। इटवा थाना क्षेत्र के कमदालालपुर गांव में चोर एक घर का ताला तोड़कर नकदी और आठ लाख से अधिक के आभूषण उठा ले गए। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। परिवार के सदस्य इलाज के लिए लखनऊ गए थे। मंगलवार को घर पहुंचे तो मामले की जानकारी हुई। गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के कमदालालपुर निवासी साधुशरन मिश्र 21 जनवरी को दवा कराने पत्नी के साथ लखनऊ गए थे। 23 जनवरी को उनके पुत्र अभिषेक मिश्रा भी माता-पिता के बुलाने पर घर में ताला लगाकर लखनऊ चले गए। इस बीच चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और नकदी आभूषण सहित अन्य सामान उठा ले गए। अभिषेक मंगलवार की सुबह 10 बजे घर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था और घर में सामान बिखरे हुए थे। अभिषेक ने बताया कि शादी की तैयारियों को लेकर आभूषण व कपड़ों की खरीदारी की गई थी। उनका कहना है कि चोर घर के सामने मुख्य दरवाजे के ताले व आलमारी को तोड़कर 85 हजार रुपये और लगभग आठ लाख रुपये का आभूषण उठा ले गए हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष इटवा वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि मामले की जानकारी मिली थी। जांच की जा रही है। शीघ्र ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें