बढ़नी के अकड़हरा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ट्रक।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
कार को बचाने में ट्रक पलटा, खलासी जख्मी
बढनी। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के अकरहरा मोड़ के पास रविवार रात इटवा की ओर से आ रहा ट्रक कार को बचानेे के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में खलासी जख्मी हो गया। उसका बढ़नी पीएचसी में इलाज कराया गया।
ट्रक चालक बबलू के अनुसार, वह उत्तराखंड से चेविंगम लादकर काठमांडू जा रहा था। एनएच-730 पर ढेबरुआ थाना क्षेत्र के अकड़ाहरा मोड़ के पास पहुंचा था कि बढ़नी की तरफ से आ रही कार को बचाने के चक्कर में ट्रक नीचे खाई में चला गया। हादसे में ट्रक में बैठा खलासी जख्मी हो गया। ट्रक पेड़ से टकराकर रुक गया। इससे अप्रिय घटना बच गई। ट्रक ड्राइवर ने बताया कि खलासी ग्राम अमहरिया थाना अमरिया जिला पीलीभीत का निवासी है। उसका बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। घायल खलासी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी में उपचार कराया गया है।