फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
डुमरियागंज क्षेत्र के शवाजोत गांव के घर में भरा बाढ़ का पानी। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले में सोमवार को शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश हुई। दिन भर बादल छाए रहे। मौसम बदलने के कारण बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की लोगों की परेशानियां और बढ़ गईं।
विज्ञापन

जिले में सोमवार सुबह 8.30 बजे 17 मिली बारिश दर्ज की गई थी। इटवा में 44 मिमी, उसका में 12.4 मिमी, डुमरियागंज में सात मिमी एवं बांसी में 57 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि दोपहर में भी रुक-रुककर बारिश होती रही। पॉलीथिन के सहारे बांधों पर शरण लेने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। राज्य मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि साइक्लोनिक सर्कुलेशन के साथ पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश हो रही है। दो दिन बारिश का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें