फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दादर एक्सप्रेस के मऊ से चलने से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया/भटनी। गोरखपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रेलवे कार्य चलने से गोरखपुर -दादर एक्सप्रेस को मऊ से चलाया जा रहा है। साथ ही यह ट्रेन मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन तक ही आ रही है। इससे यात्रियों को काफी परेशान हो पड़ रहा है। उन्हें लिंक ट्रेनों से मऊ जाने में ट्रेन छूटने की आशंका बनी रहती है। वही कार्य के चलते इस रूट की कई ट्रेनें बुधवार को दो से चार घण्टे की देरी से अपने गंतव्य को रवाना हुई। ट्रेनों के लेटलतीफी से भी यात्री परेशान देखे गए।
विज्ञापन

यात्री सुविधा बढ़ाने और सुरक्षा को लेकर गोरखपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर विभिन्न कार्य चल रहे है। इस वजह से रेलवे ने कई ट्रेनों को निरस्त और डाइवर्जन किया है। इसी क्रम में गोरखपुर -दादर सेंट्रल एक्सप्रेस को मऊ जंक्शन से चलाया जा रहा है। साथ ही उसे गोरखपुर के बजाय मऊ में ही रोका जा रहा है। इससे मुम्बई जाने व आने वाले यात्रियों को मऊ जंक्शन रेलवे जाने में लिंक ट्रेनों का सहारा लेना पड़ रहा है। पहले ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नही और अब इस ट्रेन के सीमित करने पर यात्रियों की दिक्कत बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें